featuredकोरबाछत्तीसगढ़

मल्टीलेवल पार्किंग व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बनी चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायियों की सहमति

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज चेम्बर आफ कामर्स स्थानीय व्यापारियों की ली बैठक, मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पुराने कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पर की चर्चा

कोरबा 01 मई 2026। कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था पर जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों की अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति बनी हैं, सभी ने इस बात पर जोर दिया है कि मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खडे़ हों, व्यवसायीगण स्वयं अपने वाहन पार्किंग में खडे़ करें तथा ई-कार्ट से दुकानों तक पहुंचे तथा पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाया सके।

आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में  चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों तथा पावर हाउस रोड के व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर मल्टीलेवल पार्किंग प्रारंभ किये जाने एवं पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि वहॉं के सभी व्यापारीगण अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ा करेंगे तथा वहॉं से ई-कार्ट के माध्यम से दुकान पहुंचेगे, साथ ही अपने ग्राहकों को भी मल्टीलेवल पार्किंग में ही वाहन पार्किंग हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करेंगे। इसी प्रकार बड़ी गाडि़यॉं उक्त सड़क पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी तथा उन्हें अनिवार्य रूप से ओव्हरब्रिज के ऊपर से ही जाना पडे़गा। इसी प्रकार पावर हाउस रोड में ट्रेक्टर व मालवाहक वाहनों के गुजरने के लिये एक समय निर्धारित होगा, उस नियत समय में ही वे उक्त मार्ग पर गुजर कर माल की डिलेवरी कर सकेंगे। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी सुनालिया ब्रिज से ट्रक, टेªक्टर, बस नहीं गुजरेंगे, उन्हें गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे। इसके साथ ही आवश्यक स्थिति में प्रशासन से परमिशन लेनी होगी।

ई-कार्ट उपलब्ध कराने में संस्थायें करेंगी सहयोग

बैठक के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे मल्टीलेवल पार्किंग से बाजार तक आवागमन हेतु ई-कार्ट वाहन उपलब्धता हेतु अपना सहयोग दें, जिस पर अनेक संस्थाओं ने ई-कार्ट वाहन प्रदान करने का आश्वासन दिया, जिन व्यवसायिक संस्थानों द्वारा ई-कार्ट वाहन उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया है, उनमें अनूपचंद त्रिलोकचंद, दिशा मोबाईल, पदमिनी ज्वेलर्स, आटो सेंटर, अग्रवाल गारमेंट्स, न्यू जेके ज्वेलर्स, लायंस क्लब बालको आदि प्रतिष्ठान व संस्थायें शामिल हैं। इन ई-कार्ट में संबंधित प्रतिष्ठान अपने दुकानों व व्यवसाय की बाडिंग कर सकेंगे, वहीं इन ई-कार्ट वाहन को चलाने के लिये निगम ड्राईवर उपलब्ध करायेगा तथा समय-समय पर मरम्मत का कार्य भी करवायेगा।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, विनोद कुमार गोंड, उप जोन प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, राकेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मोहम्मद नूर आरबी, मोहम्मद आजाद, विपिन कुमार जैन, भगवानदास अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जयकिशन सोनी आदि के साथ जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारी सदस्यगण व काफी संख्या में व्यवसायीगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान