कोरबाछत्तीसगढ़

जय श्री राम के जयघोषों से गूंज उठा उर्जाधानी ,हिन्दू नववर्ष पर हिन्दू क्रांति सेना ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा ,भगवा रंग में रंगा शहर

कोरबा । चैत्र नवरात्रि ,हिन्दू नव वर्ष के स्वागत में रविवार को ऊर्जानगरी भगवा रंग में पूरी तरह रंगी नजर आई।उर्जानगरी कोरबा में आस्था एवं उल्लास के साथ हिन्दू नववर्ष का स्वागत किया गया। हिन्दू क्रांति सेना द्वारा किए गए भव्य शोभायात्रा की धूम दोपहर से रात तक रही।

हिन्दू क्रांति सेना ने नववर्ष के स्वागत में ऊर्जाधानी को भगवामय कर दिया और लाखों जिलेवासियों ने शोभायात्रा में सहभागिता दर्ज कराई। हिन्दू क्रांति सेना के द्वारा कोसाबाड़ी चौक से लेकर सीतामणी चौक तक 2 बड़े आयोजन किए गए। दोनों ही आयोजनों का समापन टी पी नगर चौक पर हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर सीतामणी से भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शहर व पॉवर हाऊस रोड से होते हुए टीपी नगर नया बस स्टैण्ड प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं कोसाबाड़ी से निकली दूसरी शोभायात्रा भी घण्टाघर ,बुधवारी होते हुए टीपी नगर पहुंचकर विराम हुई।

शोभायात्रा में भगवान राम,माता सीता लक्ष्मण हनुमान की झांकी ,नंदी पर सवार शिव पार्वती , शिव बारात में शामिल शिवगण, करतब करते सरदार ,अन्य कलाकारों की छवि देखते ही बन रही थी।
देव आराधना के साथ विशाल और भव्य शोभायात्रा,डीजे की धुन पर प्रारंभ हुई। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक करमा नृत्य, भारत के विभिन्न राज्यों की सनातनी सांस्कृतिक झलक शोभायात्रा में देखने को मिल रही थी । विभिन्न प्रान्तों से बुलाए गए वाद्य यंत्र और कलाकारों की मंडलियों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति पूर्ण रोमांचक प्रस्तुतियां दी गई । इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए तथा दिव्य शोभा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सारा नगर उमड़ पड़ा । ऐसा लग रहा था कि मानो कोरबा की धरती पर देवता उतर आए हों और उनकी अगुवानी में नगरजन पलक पांवड़े बिछाकर शामिल हो रहे हैं।
दोनों शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राजपत्रित अधिकारियों से लेकर सभी थाना व चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी । यातायात पुलिस द्वारा भी व्यवस्थाओं को बनाने में सहयोग किया जा रहा है तथा वाहनों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button