रामपुर केंद्र पर खरीदी के प्रथम दिन किसानों की सक्रियता—कृषक विनय सिंह ने 100 क्विंटल धान का किया विक्रय
धान खरीदी में समर्थन मूल्य ने दिया सहारा—किसानों के लिए खुला समृद्धि का मार्ग : किसान विनय सिंह
कोरबा 20 नवम्बर 2025/ प्रदेश में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुभारंभ के साथ ही किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह का वातावरण है। इसी उत्साह को नई दिशा देते हुए जिले के करतला विकासखंड के रामपुर के रहने वाले मेहनतकश किसान विनय सिंह ने पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का पूरा लाभ उठाया और अपनी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त किया। इस खरीफ वर्ष 2025-26 में कृषक विनय सिंह ने सहकारी समिति रामपुर में धान खरीदी शुरुआत के पहले ही दिन अपनी उपज का 100 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। वे बताते हैं कि खरीदी केंद्र पर तौल प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित है। समिति के कर्मचारियों का सहयोग, साफ-सुथरी व्यवस्था और किसानों के लिए उपलब्ध सभी आवश्यक सुविधाएँ उन्हें अत्यंत संतोषजनक लगीं। इससे न केवल समय की बचत हुई, बल्कि उनकी मेहनत का अधिकारपूर्वक मूल्य भी सुनिश्चित हुआ। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया सरकार द्वारा निर्धारित 3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था ने उनकी आय में सीधा सकारात्मक प्रभाव डाला है। आर्थिक स्थिरता मिलने से वे अपनी अगली फसल की तैयारी और परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं। किसान विनय सिंह मानते हैं कि प्रदेश की यह नई, आधुनिक और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया वास्तव में किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग खोल रही है। तकनीक के उपयोग और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने किसानों की परेशानियों को काफी हद तक कम किया है और उनकी आय को सुरक्षित बनाया है।
छत्तीसगढ़ की उन्नत धान खरीदी प्रणाली आज प्रदेश के हजारों किसानों के लिए आर्थिक उन्नति का नई उम्मीद और अवसर लेकर आई है। इससे न केवल किसान की आय में वृद्धि होगी, बल्कि खेती और अधिक सुरक्षित, स्थायी और उन्नत बनेगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































