featuredछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के पहले दिन मुख्यमंत्री पहुंचे चन्दा गढ़

  बरगद पेड़ के नीचे लगाई जनचौपाल

सौगातों की लगाई झड़ी,लखपति दीदी से किए संवाद

जशपुर 3 मई 2026/ सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण शुरू
जशपुर जिले के सुदूर चंदागढ़ में उतरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का उड़नखटोला
चंदागढ़ वासियों ने खुशी खुशी किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।

मुख्यमंत्री पत्थलगांव विकास खंड के भैंसामुड़ा जनचौपाल स्थल में बजरंग बली मंदिर पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा आज बड़ा सौभाग्य का दिन की सुशासन तिहार की शुरुआत कर रहे हैं जो 1 मई से 10 जून तक चलेगा आज सरकार आप लोगों के द्वार तक पहुची है।

इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव गोमती साय प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल कलेक्टर  रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह वनमंडला अधिकारी  शशि कुमार और ग्रामवासी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रशासन ग्रामवासियों के बीच समस्या सुनने आए हैं

मुख्यमंत्री ने चंदागढ़ ग्राम पंचायत के आश्रित गांव भैसामूढ़ा में बरगद के पेड़ की शीतल छांव में लगी विष्णु की चौपाल
उन्होंने कहा कि आज लखपति दीदी श्रीमती सुमिला कोरवा से मुलाकात हुई उन्होंने गाड़ी भी खरीद ली ।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा, मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा, बच्चों को क्रिकेट किट और यूनिफॉर्म देने की घोषणा और सीसी रोड बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारे छत्तीसगढ़ में 8 लाख लखपति दीदी बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 करोड़ लखपति दीदी बन गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को पहले ही दिन केबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई।

तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य शुरू हुआ है कि नहीं इसकी भी जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने कहा कि चरण पादुका योजना भी चालू किए हैं ।

हमारी सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना की भी शुरुआत की है
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की भी शुरुआत की गई जहां बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

हमारे ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया है।

जहां पंचायत भवन में आय जाति निवास प्रमाण पत्र हर प्रकार का प्रमाण पत्र मिलेगा
आनलाईन पैसा भी निकाल सकेंगे
सारी व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप लोगों की समस्या सुनने आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कलावती चौहान से चर्चा करके योजनाओं की जानकारी ली ।

कलावती ने बताया कि हमारे गांव के सभी लोगों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से कहा आज नेता का नहीं जनता का सुनने आया हूँ।

मुख्यमंत्री ने भैंसामुंडा निवासी लखपति दीदी श्रीमती पुष्प लता चौहान से योजनाओं की जानकारी ली।

लखपति दीदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी समूह की महिलाएं ईंट बनाने का कार्य, किराना दुकान और बीसी सखी का भी कार्य करती है जिससे उनके समूह को अच्छी आमदनी हो जाती है।
लखपति दीदी ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में ग्रामवासी से उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामवासियों से राशन नमक शक्कर मिलता है की नहीं जानकारी ली
पटवारी से कोई समस्या तो नहीं है
पेय जल की समस्या
तो नहीं है इसकी भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन बनाने के लिए जगह का चयन करने के निर्देश।
मुख्यमंत्री ने बिजली बिल समाधान शिविर के संबंध में जानकारी दी और योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त