featuredछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का विमोचन किया

जशपुरनगर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर में पशु सखियों के सशक्तीकरण के लिए बकरी एवं मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का विमोचन किया ।


इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव,नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जुदेव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सरगुजा कमिश्नर  नरेन्द्र दुग्गा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह सहित जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में पशु सखियों के पास मानकीकृत प्रशिक्षण सामग्री का अभाव था, जिससे बकरी एवं मुर्गी पालन में वैज्ञानिक जानकारी का सही उपयोग नहीं हो पाता था। पशुओं के पोषण, टीकाकरण एवं बीमारियों की पहचान में कठिनाई होती थी, जिसके कारण उत्पादन कम होता था तथा पशुओं की मृत्यु दर बढ़ने से आय पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता था।
अब इस प्रशिक्षण मार्गदर्शिका के माध्यम से पशु सखियों को सरल एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे वे बेहतर ढंग से पशुपालकों का मार्गदर्शन कर सकेंगी। समय पर रोग पहचान एवं उपचार, संतुलित आहार प्रबंधन तथा उन्नत पालन तकनीकों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी और पशुपालकों की आय में सुधार आएगा। साथ ही ग्राम स्तर पर ही त्वरित सेवाएं उपलब्ध होने से पशुपालन कार्य अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ होगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक