featuredकोरबाछत्तीसगढ़

SP सिद्धार्थ तिवारी ने पत्रकारों से साझा किया 03 वर्ष का अपराध आंकड़ा, वर्ष 2025 अपराधों पर रहा प्रभावी नियंत्रण

वर्ष 2025 में 88 प्रतिशत मामलों का हुआ निराकरण


कोरबापुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज पुलिस अधीक्षक सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित किया।जिसमें उन्होंने बीते 03 वर्ष अपराधों का आंकड़ा साझा किया।उन्होंने बताया की वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण पर पुलिस की सक्रियता रही, इसी का अच्छा परिणाम निकला और 2024 की तुलना में 2025 में अपराध कम हुए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि बड़े-बड़ेे संगीन मामलों को सुलझाने में टीम सक्रिय रही। अपराध नियंत्रण के साथ मामलों की बेहतर निकासी के लिए भी प्रयास किए गए।

कोरबा जिला में पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। SP श्री तिवारी ने बताया की वर्ष 2025 में दर्ज कुल अपराधों में से लगभग 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया है, जो पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में 7241 अपराध पंजीबद्ध हुए, जिनमें से 6372 मामलों का सफलता पूर्वक निराकरण किया गया। शेष मामलों में भी जांच प्रक्रिया प्रगतिशील अवस्था में है। तुलनात्मक रूप से देखें तो वर्ष 2023 और 2024 की अपेक्षा अपराधों के निराकरण की दर में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है। आंकड़ों के अनुसार संपत्ति संबंधी अपराधों में भी पुलिस की कार्रवाई प्रभावी रही। चोरी, नकबजनी एवं लूट जैसे मामलों में आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी की गई। वर्ष 2025 में संपत्ति संबंधी अपराधों में निराकरण प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
संगठित अपराधों पर भी कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। वर्ष 2024 में जहां ऐसे मामलों की संख्या मात्र 2 थी, वहीं वर्ष 2025 में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 38 मामलों में कार्यवाही की गई। कुल मिलाकर दो वर्षों में संगठित अपराधों के 40 मामलों पर पुलिस ने कार्यवाही की है।
इस संबंध में कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए लगातार गश्त, तकनीकी संसाधनों का उपयोग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा आम जनता के सहयोग से यह सफलता मिली है। आने वाले समय में अपराधों की रोकथाम के लिए और अधिक सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button