
व्हाट्सएप के जरिए ‘कल्याण’ सट्टा खिलाने का आरोप, ₹16 हजार के दो मोबाइल जब्त
सक्ती। जिले में जुआ और सट्टा के अवैध कारोबार के खिलाफ सक्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों में कथित रूप से संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा गतिविधियों में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 अगस्त को थाना सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास समीर खान व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टे के अंक लिखवाकर लोगों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगवा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे समीर खान (32) को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से रेडमी नोट कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹7,000 बताई गई।
पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो व्हाट्सएप चैट में सुरेश अग्रवाल के मोबाइल नंबर पर सट्टे के अंक लिखकर ‘कल्याण’ में लगाने संबंधी बातचीत सामने आई। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक समीर खान ने व्हाट्सएप के जरिए सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी सुरेश चंद अग्रवाल (66) की तलाश कर उसे भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके कब्जे से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में समीर खान के नंबर के साथ व्हाट्सएप पर सट्टे के अंक और ‘कल्याण’ में लगाने संबंधी बातचीत मिलने की बात पुलिस ने कही है।
मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. समीर खान, पिता अब्दुल गफ्फार खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, राजापारा, सक्ती।
2. सुरेश चंद अग्रवाल, पिता रामकरण अग्रवाल, उम्र 66 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, अखराभाठा रोड, सक्ती।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ-सट्टा और ऑनलाइन सट्टे से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































