Sunday, June 8, 2025

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के धर्म नगरी राजिम आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

        Must read

          जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने हेलीपैड पर पुष्प भेंटकर प्रदेश के मुखिया का किया स्वागत

          गरियाबंद 07 जनवरी 2024।भक्त माता राजिम महोत्सव में शामिल होने धर्म नगरी राजिम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नगर वासियों ने आत्मीय स्वागत किया।

          मुख्यमंत्री बनने पश्चात उनके प्रथम राजिम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्प भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

          मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री अरुण साव भी राजिम पहुंचे। इस दौरान राजिम हेलीपैड में महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, एसएसपी अमित तुकाराम कांबले, डीएफओ गरियाबंद मणिवासगन एस, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत किया।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article