
जांजगीर-चांपा, 9 अगस्त 2026। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नैला अग्रसेन भवन के सामने स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने दुर्गा उत्सव समितियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पार्किंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

भीड़ और यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उत्सव समितियों को नवरात्रि के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस एवं प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। भीड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में एसडीएम जांजगीर, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, नगर पालिका जांजगीर-नैला के सीएमओ, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवरात्रि के दौरान सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन और उत्सव समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































