कोरबाछत्तीसगढ़

खेत में जाकर कलेक्टर ने डिजीटल फसल सर्वे का किया अवलोकन

पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश

किसानों से चर्चा कर डिजीटल क्रॉप सर्वे के बताये फायदे

कोरबा 20 अगस्त 2025/कलेक्टर अजीत वसंत ने आज भैंसमा तहसील के अंतर्गत ग्राम करमंदी में किसान भरतलाल और चमार साय के खेत पर पहुंचकर सर्वेयर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे में लगे कर्मचारियों-पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिन गांवों में डिजीटल फसल सर्वे नहीं हो रहा है, उन गांवों में भी शुद्धतापूर्वक गिरदावरी के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री वसंत ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य के संबंध में जानकारियां भी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण के माध्यम से किसानों द्वारा खेत में बोये जाने वाली फसलों एवं क्षेत्रफल की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत सर्वेयर द्वारा संबंधित खसरा नंबर में जाकर डिजिटल क्रॉप सर्वे एप्प के माध्यम से संबंधित खेत का फोटो खीचकर इसकी प्रविष्टि की जाएगी। इससे फसल के रकबे को कम या अधिक लिखे जाने की संभावना समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को बहुत जरूरी लाभ प्राप्त हो सकेगा। इनमें किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए अब अपने दस्तावेजों का बार-बार सत्यापन कराने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही फसल से जुड़ी सारी अहम जानकारी भी किसानों को एक जगह मिल जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना आसान हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर  क्षितिज गुरभेले, एसडीएम सरोज महिलांगे, तहसीलदार के.के.लहरे सहित मोके पर कृषक उपस्थित थे।
शासन द्वारा कोरबा जिला अंतर्गत 12 तहसीलों के 417 ग्रामों का जियो रिफ्रेसिंग किया जा चुका है। 30 सितंबर तक 417 ग्रामों के कुल 367864 खसरों का 951 सर्वेक्षकों द्वारा सर्वेंक्षण एवं पटवारियों द्वारा अनुमोदन किया जाना है। अब तक कुल 367864 खसरों में से 2312 खसरों का सर्वेक्षकों द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय