छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने खिलाड़ियों, विभिन्न विधाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, सेल्फी विथ मदर प्रतियोगिता की महिलाओं का किया सम्मान

जांजगीर-चांपा 08 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन रन फॉर वुमन एंपावरमेंट, महिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह, सेल्फी विथ मदर प्रतियोगिता, महिला जन जल जागरुकता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत आज प्रातः 7 बजे मिनी मैराथन (रन फॉर वुमेन इंपावरमेंट) कचहरी चौक से हाई स्कूल मैदान तक आयोजित किया गया। इसके साथ ही हाई स्कूल मैदान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर ने हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसका मूल उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा की बेटी-बेटा एक बराबर है, अगर बेटियों को अवसर मिले तो बेटियां हर क्षेत्र में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति समाज के हर फील्ड में बेटों के बराबर है और बेटियां बेटों से बेहतर कर सकती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बेटियां जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जांजगीर के ऑडिटोरियम में महिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में विशेष कर स्वास्थ्य और शिक्षा में समान अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र का संकल्प लेकर हम सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर मिलने से हमारे समाज को एक अच्छी दिशा मिली है।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनांर्तगत बालिकाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति देकर मंच मोह लिया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्हे बच्चों की दी गई प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा ओजस्वी झांकी के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।  जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी विजेताओं एवं महिलांओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं ने संबोधित किया और अपने विचारों से सभी को प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं न केवल घर की जिम्मेदारी संम्हाल रही है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भता बनने के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। डॉक्टर पायल चौधरी ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला के लिए जरूरी है कि वह आगे बड़े और आगे बढ़कर अपने मुकाम को हासिल करें। राजनीति, खेल, साहित्य सहित फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने मजबूती के साथ पैर जमाये हुए है और यह सब हो सका है शिक्षा के माध्यम से। आज सभी महिलाओं को समानता का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर बच्चियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उनकी सुरक्षा पर ध्यान दे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, पूर्व जिला पंचायत नंदिनी राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह,मोहन कुमारी साहू, आशा साव, प्रीति दिव्य, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, अध्यक्ष जिला महिला उत्पीड़न समिति श्रीमती तान्या अनुरागी पाण्डेय, प्रमिला चंदेल, अधिवक्ता उषा सांडिल्य, पार्षद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं- महिलाएं  उपस्थित थी।

सेल्फी विथ मदर में सुलेश्वरी को मिला प्रथम स्थान

जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य सोशल मीडिया के माध्यम से सेल्फी विथ मदर का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के नागरिकों ने बढ़चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभाई और अपनी मां के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर ‘‘सेल्फी विथ मदर‘‘ हैसटैग के साथ प्रविष्टिया आमंत्रित की गई थी। जिनमें बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी मां के साथ फोटो को पोस्ट किया। इनमें से तीन प्रविष्टियों का चयन समिति के द्वारा किया गया।

जिन्हे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। पहला पुरस्कार सुलेश्वरी यादव, दूसरा पुरस्कार जयंती यादव एवं तीसरा पुरस्कार सुमन दुबे को मिला।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button