कोरबाछत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत मिशन-विश्व पर्यावरण दिवस

महापौर ने दिलाई  स्वच्छ भारत हरित भारत शपथ

पर्यावरण का संरक्षण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, शहर की स्वच्छता में सहभागिता देने की शपथ ली नागरिकों ने

कोरबा 05 जून 2025। महापौर संजूदेवी राजपूत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत स्थित अशोक वाटिका उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आमनागरिकों, निगम की स्वच्छता दीदियों, निगम के अधिकारी कर्मचारियों को ’’ स्वच्छ भारत हरित भारत ’’ की शपथ दिलाते हुए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने, पर्यावरण का संरक्षण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व शहर की स्वच्छता में अपनी सहभागिता प्रदान करने का संकल्प दोहराया।
भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ शासन राज्य शहरी विकास अभिकरण के दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 अंतर्गत कोरबा के अशोक वाटिका उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस अंतर्गत ’’ स्वच्छ भारत हरित भारत ’’ शपथ का वृहद आयोजन किया गया था। महापौर संजूदेवी राजपूत ने आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए कार्यक्रम में काफी संख्या में उपस्थित शहरवासियों, निगम की स्वच्छता दीदियों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों को ’’ स्वच्छ भारत हरित भारत ’’ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार श्री कमलेश यादव सहित अन्य वरिष्ठजन निगम के अधिकारी कर्मचारी व काफी संख्या में नागरिकबंधु उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित नागरिकों ने शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि हम पृथ्वी और उसके प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करने की पूरी कोशिश करेंगे, हम ऐसी आदतें अपनाएंगे, जिससे संसाधनों की कम से कम बर्बादी हो, हम जो उपयोग कर चुके हैं, उसका पुनः उपयोग करेंगे, हम सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग कदापि नहीं करेंगे, प्लास्टिक बैग के स्थान पर पेपर बैग, कपडे़ के बैग का इस्तेमाल करेंगे, हम पर्यावरण की सफाई का ध्यान रखेंगे तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालेंगे, यह प्रयास करेंंगे कि हमारे माध्यम से कम से कम कचरे का उत्सर्जन हों, हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे, उनका संरक्षण, संवर्धन करेंगे तथा ऊर्जा और पानी का संरक्षण भी अनिवार्य रूप से करेंगे।

अशोक वाटिका में किया पौधों का रोपण

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अशोक वाटिका उद्यान में वृक्षारोपण किया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। महापौर श्रीमती राजपूत ने इस मौके पर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सबको प्रेरणा दी है कि हम पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें, अधिक से अधिक वृक्षों को लगाएं। उनके ’’ एक पेड़ मॉं के नाम 2.0 ’’ लगाने के संकल्प को पूरा करने हेतु हम सभी जागरूक हों, यह हमारा दायित्व बनता है, उन्होने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है, वहीं पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधों का रोपण किया जाना, उनकी लगातार देखभाल करना तथा उन्हें सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहूल मिश्रा व सुनील टांडे़, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, विजयलक्ष्मी तिवारी आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान