featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 04 फरवरी/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, व्यापवर्तन एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने, भू-अभिलेखों एवं भुइयाँ पोर्टल में अद्यतन प्रविष्टि, ऋण पुस्तिका का अद्यतन एवं वितरण, लैंड बैंक निर्माण, असर्वेक्षित क्षेत्रों में पट्टों के वितरण कार्यों की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी राजस्व रिकॉर्ड समय पर अद्यतन करने के निर्देश एवं त्रुटि सुधार करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने, नामांतरण प्रकरणों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों एवं आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, भू-अभिलेख अधीक्षक विनय पटेल सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button