featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला ग्रंथालय का किया निरीक्षण, पाठकों हेतु व्यवस्थाओं का लिया जायजा

युवाओं से बात कर किया प्रेरित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

पाठकों की सुविधा के लिए कम्प्यूटर सिस्टम, एयर कंडीशनर, कुर्सियों आदि की व्यवस्था करने दिए निर्देश

अंबिकापुर,10मार्च,2026/कलेक्टर अजीत वसंत ने मंगलवार को जिला ग्रंथालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पाठकों के लिए समुचित व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से भी बात कर प्रेरित किया और कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित करने शुभकामनाएं दी।

निरीक्षण के दौरान श्री वसंत ने अनुपयोगी पुस्तकों एवं पुराने अखबारों को अपलेखित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संविधान के मूल प्रति का अवलोकन किया तथा कहा कि ग्रन्थालय में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों एवं सदस्यों को संविधान की मूल प्रति का अवलोकन करवाएं। उन्होंने महत्वपूर्ण पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए बाइंडिंग करवाने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों हेतु ग्रन्थालय में 5 कम्प्यूटर सिस्टम एवं 2 प्रिन्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बैठने हेतु आवश्यकतानुसार अच्छी कुर्सियां उपलब्ध करायी जाएं। वहीं उन्होंने गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को असुविधा ना हो, इसलिए ग्रन्थालय कक्ष में 4 एयर कंडीशनर लगवाने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रन्थालय के प्रथम तल में बड़े हॉल निर्माण हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने निर्देशित किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  दिनेश झा, ग्रन्थालय के कर्मचारी सहित सर्वसम्बन्धित उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button