featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों को 1 मई से पूर्व निराकृत करने पर जोर

सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार योजना शिविरों की तैयारियों की समय-सीमा की बैठक में समीक्षा

जगदलपुर, 27 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन के प्राप्त आवेदन पत्रों सहित अन्य लंबित प्रकरणों का 1 मई से पूर्व निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार योजना शिविरों में हितग्राहियों को सामग्री वितरण की जानकारी पंचायतवार सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य और औषधि विभाग के द्वारा खाद्य सुरक्षा को लेकर खाने-पीने की दुकानों एवं दवा दुकानों की विशेष जांच अभियान अप्रैल माह से 11 मई तक चलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एफसीआई राइस डिपॉजिट तथा पीडीएस दुकानों में भंडारण की स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करने कहा गया। कलेक्टर ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों, एनसीईआरटी पुस्तकों के स्कूलों में वितरण, आर्टिकल 275 (1) के तहत प्रस्ताव देने, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार 2.0 के शिविर आयोजित करने की तैयारियों की समीक्षा किया ।

कलेक्टर श्री छिकारा ने बैठक में जनगणना अभियान से पूर्व सभी अधिकारियों को स्व-गणना पत्रक में ऑनलाइन जानकारी भरने के लिए निर्देशित किया। स्वस्थ बस्तर अभियान तथा घर-घर स्वास्थ्य जांच कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य जांच के आंकड़ों की समय पर पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में धान उपार्जन केंद्रों में शॉर्टेज की शिकायतों पर कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नक्शा प्रोजेक्ट, स्वामित्व योजना, पीएम आवास योजना शहरी, एलडब्ल्यूई सेचुरेशन, पीएमजीएसवाई फेस-4 तथा एलपीजी एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा कलेक्टर ने बैठक में 100 दिवसीय टीबी अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रधानमंत्री पोषण ट्रैकर एप में बच्चों की प्रविष्टि, अपार आईडी, सम्पूर्णता अभियान 2.0 तथा शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही लखपति दीदी पहल योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार सीडिंग की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कृषि, मत्स्य, पशुधन विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग, संस्थागत प्रसव, सिकलसेल जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को मातृत्व वंदन योजना का ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने कहा गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना भारत सरकार द्वारा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक वित्तीय सहायता योजना है। इसके तहत पहले बच्चे के लिए 5 हजार की सहायता (दो किस्तों में) और दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर 6 हजार की सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है, जिसका उद्देश्य पोषण में सुधार करना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त