featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक

जनगणना 2027ः 16 अप्रैल से शुरू हुई स्व गणना,पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा

जांजगीर-चांपा 17 अप्रैल 2026। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं। इस बार नागरिकों को पहली बार स्व-गणना(Self Enumeration) की सुविधा दी गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति एसई वेब पोर्टलhttp://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकता है। यह प्रक्रिया डिजिटल और सरल माध्यम से की जा रही है, जिससे लोगों को घर बैठे जानकारी देने की सुविधा मिल रही है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरा । उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिसमें अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से फॉर्म भर सकते है। फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होती है, जिसे प्रगणक के घर आने पर दिखाना आवश्यक होगा। यदि कोई नागरिक ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाता है, तो 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जनगणना के आंकड़े सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रगणक Census 2027&HLO मोबाइल एप का उपयोग कर डाटा संग्रह करेंगे। इसके बाद स्व-गणना और फील्ड सर्वे से प्राप्त डाटा का सत्यापन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी बहुस्तरीय जांच करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित