featuredदेश

समाधान समारोह 2026 स्पेशल लोक अदालत ( सुलह का संकल्प – न्याय का विकल्प), पक्षकारों से की सुलह हेतु पी – सीटिंग

भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत 2026 ) का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरम्भ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा । माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मामलों हेतु दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को अपने मामले का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान करें। इसमें शामिल मामले दीवानी एवं पारिवारिक मामले, बैंक ऋण और वसूली संबंधी मामले बीमा दावा, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस मामले, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से संबंधित मामले, उ1पभोक्ता और विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, भाड़ा विवाद, आदि शामिल है।
आवश्यक सूचना-लोक अदालत की प्री- सिटिंग शुरू हो चुकी है। जो कि दिनांक 06.05.2026 से दिनांक 20.05.2026 तक जिला न्यायालय कोरबा के वी.सी. कक्ष में आयोजित की जावेगी। जिसमें पक्षकारों को सूचना के माध्यम से सुलह हेतु बैठक में उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड दोनों माध्यमों से पक्षकारों की भागीदारी संभव है। अधिवक्ता या पक्षकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा से संपर्क कर सकते है । मान. जिला न्यायालयों में प्रशिक्षित मध्यस्थ सौहार्दपूर्ण लिखित समझौते तक पहुंचने के लिए लोक अदालत की प्री – सिटिंग करेंगे। सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के नंबर 07759299134 पर संपर्क कर सकते है। दिनांक 06.05.2026 से दिनांक 08.05.2026 को पक्षकारों की सुलह हेतु प्री सिटिंग आयोजित की गई। जिसमें माननीय न्यायाधीशगण गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), डॉ० ममता भोजवानी, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0),सुनील कुमार नंदे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), सीमा प्रताप चंद्रा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा (छ0ग0), द्वारा पक्षकारों को निरंतर सहमति से विवादों के समाधान किये जाने हेतु सुलह हेतु बैठक किया जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान