featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

राजस्व पखवाड़ा एवं जनसमस्या निवारण शिविर में सभी अधिकारी शिविर में रहे मौजूद – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा, 9 मार्च 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट  सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान तथा आमजन से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार अपेडशन के शिविर आयोजित आयोजित कर शेष छात्र-छात्राओं का आधार अपडेटेशन कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आर बी सी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य पात्र परिस्थितियों में प्रभावित हितग्राहियों को आर्थिक सहायता की राशि शीघ्र स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में 13 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर तथा 09 से 30 मार्च 2026 तक चलने वाले राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में अधिकारी- कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन फाइलों का संधारण अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने तथा समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय- सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को कार्यों की प्रगति की निर्माण मॉनिटरिंग पोर्टल पर नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के लिए भी कहा, ताकि कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। कलेक्टर ने जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अवैध रेत की स्थिति में खनिज, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि सेवा निवृत्त अधिकारी- कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नेशनल हाईवे, ब्लैक स्पॉट वाले जगहों, सड़कों के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्रवाई कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए संभावित बिजली एवं पेयजल समस्याओं के समय पर निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर  संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button