featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

एसडीएम अब प्रतिमाह लेंगे ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक, कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जांजगीर-चांपा, 7 सितंबर 26। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
      बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रतिमाह अपने-अपने अनुविभाग में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठकों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों, हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं जनसमस्याओं के निराकरण की स्थिति की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने जिले के जर्जर स्कूल भवनों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को लेकर भी गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे भवनों का सर्वे करने तथा जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों को डिस्मेंटल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।
      कलेक्टर श्री महोबे ने रेडी-टू-ईट के वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि हितग्राहियों को नियमित रूप से इसका वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा यह भी निगरानी रखी जाए कि समुचित उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं हितग्राहियों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गरम भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर ने  17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन की तैयारियो की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अभियान का उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कलेक्टर ने अभियान के दौरान नोडल विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों – कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा।
      कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को समय पर छात्रवृत्ति प्रकरणों की स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन करवाने तथा इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। साथ ही प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर ने श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष श्रमिकों का ई-केवाईसी अभियान चलाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र श्रमिकों का ई-केवाईसी समय पर पूर्ण होने से उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।
      बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने शत-प्रतिशत फाइलों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने तथा समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को क्षमता विकास के लिए आईगॉट प्लेटफॉर्म पर प्रतिमाह कम से कम एक घंटे का कोर्स पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button