
रायगढ़, 22 जुलाई। रायगढ़ पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने 73 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद करीब 200 से 250 फीट तक घसीट दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:45 बजे खरसिया के राठौर चौक के पास हुई। टीआईटी कॉलोनी निवासी योगेश गर्ग की शिकायत पर दर्ज मामले में बताया गया कि उनके बड़े पिता कैलाश गर्ग (73) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही स्कॉर्पियो (CG 13 AY 6539) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक बाइक को करीब 250 फीट तक घसीटता रहा, जिससे कैलाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया चौकी पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस ने 21 जुलाई को आरोपी भीष्म कुमार यादव (34), निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली।
जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में वाहन चला रहा था। इसके आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर अपराधिक मानव वध के प्रयास सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल एवं खरसिया पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार किसी की जान ले सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































