featuredकोरबाछत्तीसगढ़

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टेक के लंबित कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

कोरबा। धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धान खरीदी की तैयारियों के साथ किसान पंजीयन, एग्रीस्टेक में पंजीयन, नवीन किसान पंजीयन, पंजीयन में संशोधन एवं त्रुटि सुधार, शासकीय पट्टाधारी कृषकों तथा डुबान क्षेत्र के कृषकों से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि धान खरीदी से जुड़े सभी कार्यों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टेक पंजीयन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के अंतिम दिनों का इंतजार न करते हुए सभी लंबित कार्यों को 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों का अभी तक किसान पंजीयन अथवा एग्रीस्टेक में पंजीयन नहीं हुआ है, उनसे संपर्क स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाए। इसके लिए गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों को निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पंजीयन से संबंधित आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी पात्र किसान को पंजीयन प्रक्रिया से वंचित न होना पड़े।
उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि पंजीयन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पंजीयन में संशोधन, त्रुटि सुधार एवं अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। साथ ही एग्रीस्टेक में पंजीयन की प्रक्रिया के दौरान खसरों का संबंधित अभिलेखों से मिलान करते हुए पूरी सावधानी के साथ पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में शासकीय पट्टाधारी एवं डुबान क्षेत्र के कृषकों से संबंधित जानकारी को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कृषकों की आवश्यक जानकारी संकलित एवं सत्यापित कर 10 सितंबर तक खाद्य विभाग को प्रेषित की जाए, ताकि विभाग द्वारा आवश्यक मॉड्यूल तैयार कर सिस्टम एवं साइट के माध्यम से आगामी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया आपसी समन्वय के साथ समय पर पूरी की जाए। उन्होंने अधिकारियों, समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें तथा किसानों से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।
बैठक में अपर कलेक्टर ओंकार यादव, खाद्य अधिकारी , उप संचालक कृषि  सहित खाद्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी, जिले की विभिन्न समितियों के प्रबंधक एवं ऑपरेटर उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button