featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं

       96 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा, 27 अप्रैल 2026/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से एक सार्थक एवं जनहितकारी पहल के रूप में संपन्न हुआ। जिले के शहरी तथा दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और अपनी विभिन्न समस्याएं व मांगें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना तथा संबंधित विभागों को प्रकरणों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। ग्राम कोथारी के विजेन्द्र पाटले ने सूदखोरी के आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होने तथा उरगा पुलिस की कार्यशैली के संबंध में शिकायत की। ग्राम रौनाढाप के बंशीलाल ने आरबीसी 6-4 अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। नीलम सोनी, श्रीया स्व-सहायता समूह ने गढ़कलेवा कटघोरा में टेंट की जगह स्थायी शेड निर्माण की मांग रखी। ग्राम पंचायत सतरेंगा की सरपंच बंधन बाई ने पहाड़ी कोरबा बस्ती छातासरई से खोखराआमा तक सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर शिकायत की। ग्राम बांधाखार की सुनंदा पटेल ने फसल सर्वेक्षण कार्य में लंबित भुगतान राशि दिलाने की मांग की।
ग्राम कुरूडीह के शांतिलाल ने सीमांकन संबंधी समस्या प्रस्तुत की। पाली के लालसिंह पैकरा ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम कोराई-सतरेंगा के बालीराम ने वन अधिकार पट्टा अंतर्गत प्राप्त भूमि को खरीद-फरोख्त के नाम पर हड़पने की शिकायत की और भूमि वापसी की मांग रखी। ग्राम सुतर्रा के चंदन सिंह ने हल्का पटवारी द्वारा गलत सीमांकन किए जाने की शिकायत की। ग्राम पोलमी के खिलावन डिक्सेना ने बिजली विभाग उड़नदस्ता टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। ग्राम नेवसा की खीक बाई ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम देवरमाल के राजेश भारद्वाज ने पटवारी को हटाने की मांग की, वहीं ग्राम चचिया के फूलसिंह ने भारतमाला सड़क निर्माण के प्रभावित क्षेत्र में बोर के मुआवजा राशि की मांग उठाई।
कलेक्टर ने सभी प्रकरणों की गंभीरता से समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल एवं ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त