कोरबाछत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी : पुलिस की तत्परता से त्वरित कार्यवाही

पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा। थाना सिविल लाइन, कोरबा को दिनांक 21/06/25 के प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका को रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया है। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 368/25, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए निरंतर प्रयास किए गए।

पुलिस की सतत खोजबीन और रणनीतिक कार्यवाही के फलस्वरूप, रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका से आवश्यक पूछताछ उपरांत वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रकरण में संलिप्त आरोपी की पहचान दशरथ सिदार, पिता प्रताप सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा उसे देर रात्रि कपडा व पैसा ले कर भागते समय हिरासत में लिया गया। पूछताछ की गई तो बताया की पीडिता पर गलत नियत रखता था। जिसके चलते अपहरण कर दादर जंगल की ओर ले गया। पुलिस का दबाव बढते देख पीडित को जंगल मे ही छोङ दिया।जिसमें उसने अपहरण का अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
इस गंभिर अपराध को सुलझाने मे निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना सिविल लाईन, उनि• महासिंह ध्रुवे, सउनि दुर्गेश राठौर, आर• योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, जितेन्द्र सोनी, म• आर• रेहाना फतिमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान