कोरबाछत्तीसगढ़

वृद्धजनों का हालचाल जानने स्नेह सदन वृद्धाश्रम पहुंचे आयुक्त

वृद्धजनों से की भेंट, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समय पर भोजन, मनोरंजन के साधन, धार्मिक व अध्यात्मिक विषयों की पुस्तकों की व्यवस्था किए जाने के दिए निर्देश

कोरबा 07 मार्च 2025।आयुक्त आशुतोष पाण्डेय वृद्धजनों का कुशलक्षेम जानने आज स्नेह सदन वृद्धाश्रम पहुंचे, उन्होने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से भेंट, मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा, वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की, उन्हे किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है, इसकी जानकारी ली तथा वरिष्ठजनों का समय पर ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर देने, मनोरंजन के साधन व धार्मिक अध्यात्मिक विषयों की पुस्तकें पठन पाठन हेतु उपलब्ध कराने सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं पर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
यहॉं उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अजीत वसंत की विशेष पहल पर कोरबा के मॉं सर्वमंगला मंदिर के पीछे सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम ’’ स्नेह सदन ’’ का निर्माण कराया जाकर उसका सफल संचालन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। लगभग 60 वरिष्ठजनों के निवास, भोजन व दैनिक दिनचर्या आदि की क्षमता वाले उक्त स्नेह सदन में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ सुबह का नाश्ता, दोपहर एव रात्रि का भोजन आदि की व्यवस्था बनाई गई है, वृद्धाजनों के लिए आरामदायक बिस्तर पलंग, मनोरंजन हेतु टी.व्ही. आदि की बेहतर सुविधा वहॉं पर उपलब्ध है, साथ ही वरिष्ठजनों की सुरक्षा, भोजन व उनकी देखभाल हेतु स्टाफ की नियुक्ति भी की गई है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज स्नेह सदन पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम पूछा, स्वास्थ्य की जानकारी तथा वृद्धाश्रम में उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है, इस पर भी चर्चा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने वृद्धजनों को निश्चित समय पर सुबह का नाश्ता तथा दोपहर व रात्रि का भोजन अनिवार्य रूप से दिए जाने, भोजन की पोष्टिकता पर विशेष ध्यान देने, वहॉं की साफ-सफाई पर कड़ी नजर रखने के निर्देश अधीक्षक को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि स्नेह सदन में वरिष्ठजनों के मनोरंजन हेतु लगाई गई टी.व्ही. में धार्मिक व अध्यात्मिक विषयों से जुड़ी फिल्मां का प्रसारण कराएं, उनके पठन पाठन हेतु धार्मिक व अध्यात्मिक विषयों की पुस्तकें भी वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराएं तथा मनोरंजन के अन्य साधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें ताकि वहॉं पर वरिष्ठजनों का मनोरंजन हों, उनके मन में किसी प्रकार की उदासीनता न बनें।

स्नेह सदन में पाथवे व उद्यानिकी

आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्नेह सदन परसिर में फूलदार पौधों का रोपण, पाथवे का निर्माण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा उद्यानिकी से जुड़े अन्य विविध कार्यो का संपादन कर परिसर को हरा भरा बनाएं ताकि परिसर के अंदर ही वरिष्ठजन सुबह-शाम भ्रमण कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

सर्वमंगला उद्यान के बहुरेंगे दिन

सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित उद्यान जोन वर्तमान में अस्त-व्यस्त अवस्था में है, उसके दिन फिर से वापस आएंगे तथा वह उद्यान एक सुविकसित उद्यान का स्वरूप लेगा। आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ सर्वमंगला उद्यान का निरीक्षण किया तथा उद्यान का कायाकल्प किए जाने, उद्यान में पेड़-पौधों का रोपण, पाथवे का निर्माण तथा मनोरंजन पर्यटन से जुड़ी विविध व्यवस्थाओं को शामिल करते हुए तत्काल कार्ययोजना तैयार किए जाने एवं उस पर त्वरित रूप से अमल किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, यशवंत जोगी, प्रमोद जगत आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित