जिला कार्यालय में कार्यरत् तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को मिला समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ

जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास ने एक बार फिर कर्मचारी हित में संवेदनशीलता दिखाई है। जिला कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में लंबे समय से सेवा दे रहे 11 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ दिया गया है।
कलेक्टर श्री व्यास ने जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद तत्काल इस पर स्वीकृति प्रदान की। 10 और 20 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके इन कर्मचारियों को वर्षों से इस लाभ का इंतजार था। कलेक्टर के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
इन कर्मचारियों को मिला लाभ
कॉमन डेविड निकुंज,मुकेश भगत,संजीव कुमार एक्का,संदीप खलखो, जसवंत कुमार कंवर, पंजीव जंग, सुश्री नविता कुजूर, गजेन्द्र राम, मनीषा डनसेना,अजय कुमार मिंज और रोजालिया मिंज शामिल हैं।
कर्मचारियों ने कहा – कलेक्टर ने हमारी वर्षों की मेहनत को सम्मान दिया है। इससे हम और अधिक लगन से काम करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा छोटे कर्मचारियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जा रहा है और उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।





