
जांजगीर-चांपा,4 जुलाई। डोंगाकोहरौद क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए दो स्थानीय ग्रामीणों से कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार दोनों ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य और स्थिर है। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है तथा उपचार जारी है।

इस दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि डोंगाकोहरौद मार्ग की मरम्मत का कार्य वर्तमान में कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुचारु बना रहे। उन्होंने कहा कि सड़क के स्थायी निर्माण के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन क्षेत्रवासियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने भी ग्रामीणों का हालचाल जानकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया है कि सड़क निर्माण सहित क्षेत्र की अन्य आवश्यक मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































