featuredछत्तीसगढ़

अकलतरा की पेयजल समस्या पर कलेक्टर का संज्ञान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर जताई कड़ी नाराजगी

अपर कलेक्टर, एसडीएम ने वार्डों एवं जलापूर्ति व्यवस्था का किया निरीक्षण

सभी वार्डों में समय निर्धारित कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 21 जून 2026। अकलतरा नगर के कुछ वार्डों में पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लिया। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम सुमित बघेल सहित अधिकारियों ने अकलतरा पहुंचकर प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया तथा पेयजल टंकियों एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों को पेयजल समस्या के त्वरित एवं स्थायी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्धारित समय सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी वार्डों के नागरिकों को समान रूप से पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हाल ही में किए गए अतिरिक्त बोरों को शीघ्र मुख्य जलापूर्ति लाइन से जोड़ने की कार्रवाई पूर्ण की जाए, जिससे पेयजल उपलब्धता में सुधार हो सके।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि नागरिकों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका अकलतरा के सीएमओ की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि पेयजल संकट के समाधान हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यक तकनीकी सुधार तथा वैकल्पिक जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा आमजन को राहत पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button