कोरबाछत्तीसगढ़

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने पोड़ीबहार SLRMसेंटर सहित निगम की साफ- सफाई व्यवस्था व विभिन्न निर्माण कार्या का किया निरीक्षण

एस.एल.आर.एम.सेंटर्स में अपशिष्ट का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित कराएं, शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखें – आयुक्त

कोरबा 12 नवम्बर। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि निगम के समस्त एस.एल.आर.एम.सेंटर्स में अपशिष्ट का बेहतर प्रबंधन किया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं, सेंटरों में कार्यरत महिला स्वसहायता समूहों, स्वच्छता दीदियों को कार्य का बेहतर वातावरण उपलब्ध हों, उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो, इस दिशा में नवाचार अपनाएं तथा प्रत्येक सेंटर को पृथक-पृथक थीम पर विकसित करें। उन्होने कहा कि शहर की साफ- सफाई व्यवस्था में और अधिक कसावट लाएं, डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य को पूर्णतः व्यवस्थित करें तथा उपलब्ध सभी संसाधनों का पूरा-पूरा उपयोग करते हुए शहर को साफ-सुथरा रखने की दिशा में ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करें।
नगर पालिक निगम कोरबा के नवनियुक्त आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज सुबह 07 बजे शहर के विभिन्न स्थलों का दौरा करते हुए साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त  विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहूल मिश्रा,विनोद नेताम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय पोड़ीबहार एस.एल.आर.एम.सेंटर पहुंचे, उन्होने सेंटर में संचालित की जा रही गतिविधियों का अवलोकन करते हुए वहॉं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उपस्थित स्वच्छता दीदियों से चर्चा कर उनके द्वारा संपादित कार्यो की विस्तार से जानकारी ली। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः विभिन्न एस.एल.आर.एम.सेंटर्स में कार्यरत महिला स्वसहायता समूहों, स्वच्छता दीदियों की आय में अतिरिक्त वृद्धि हेतु कदम उठाएं, प्रत्येक एस.एल.आर.एम.सेंटर्स को पृथक-पृथक थीम पर विकसित करें, नवाचार अपनाएं तथा सेंटर में संग्रहित अपशिष्ट का बेहतर प्रबंधन एवं उसकी उपयोगिता सुनिश्चित कराएं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने भ्रमण के दौरान पोड़ीबहार, खरमोरा, शिवाजीनगर, सुभाष नगर, निहारिका घंटाघर, बुधवारी आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया तथा सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने की दिशा में अधिकारी कर्मचारियों व सफाई मित्रों का मार्गदर्शन किया।

सी.सी. रोड निर्माण कार्यो का निरीक्षण

भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने वार्ड 31 रूद्रनगर व वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में निगम द्वारा निर्मित कराई जा रही सी.सी. रोड के प्रगतिरत निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता को देखा तथा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता, वर्क क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखने हुए कार्य में आवश्यक गति लाएं व समयसीमा में कार्यो को पूर्ण कराएं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त