कोरबाछत्तीसगढ़

जो बुजुर्गों का सम्मान करता है, ईश्वर की कृपा उस पर रहती है : मंत्री लखनलाल

नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन

    कोरबा, 01 अक्टूबर। मंगलवार को प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जो बुजुर्गों का सम्मान करता है, ईश्वर की कृपा उस पर रहती है।

    नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान एवं परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अभ्यागत के रूप में उपस्थित प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वे बुजुर्गों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। श्री देवांगन ने नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करते हुए 20 वर्षों से संस्था द्वारा वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। जबकि संस्था किसी प्रकार का शासकीय अथवा गैर शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं करती है। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था पूरे छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की सोच बुजुर्गों को सम्मान देने और उनके सेवा की है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम के संचालन की बात कही है। कोरबा में भी नए भवन में वृद्धाश्रम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि चुंकि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था 20 वर्षों से वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है, इसलिए संस्था को ही इसका संचालन सौंपने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। इसके पूर्व मंत्री द्वारा बुजुर्गों को तिलक लगाते पुष्पहार और श्रीफल से सम्मान किया गया। परिचर्चा में पार्षद नरेन्द्र देवांगन, डा. संजय गुप्ता, कल्पना मिश्रा आदि ने भाग लिया और अपनी बात रखी। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वृद्धाश्रम के संचालन की जानकारी दी और कुछ समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का संचालन वीणा मिस्त्री ने किया। इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफ्फुल तिवारी, पूर्व एल्डरमेन सत्येन्द्र दुबे, निज सचिव नरेन्द्र पाटनवार, वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव, अनिल यादव, रेखारानी लाल, रामकुमार राठौर, डीगम्बर सिंह कौशिक, शशिकला सोनी, उर्वशी यादव, लता यादव, कल्पना गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।

    newsagradoot

    News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    ⚡ BREAKING
    featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित