कोरबा।कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मरवाही में कांग्रेस को बड़ी सफलता और मजबूती मिली है। जोगी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे गुलाब राज समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में गुलाब राज व उनके समर्थकों को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और मरवाही के पूर्व विधायक ने कांग्रेस में विधिवत प्रवेश कराया।
गुलाब राज मरवाही विधानसभा 2023 में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी थे और 39882 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गुलाब राज बड़े आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते हैं और उनका अच्छा खासा जनाधार है। गुलाब राज और उनके समर्थकों के कांग्रेस में आ जाने से निश्चित ही मरवाही विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिली है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि गुलाब राज और उनके समर्थकों से हम और मजबूत हुए हैं तथा पूरी ताकत के साथ चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। गुलाब राज ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को विजयश्री दिलाना है और इसके लिए आज से ही अपने समर्थकों के साथ जुट गए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Monday, October 19
मरवाही में कांग्रेस को मिली मजबूती, आदिवासी नेता गुलाब राज व समर्थक शामिल हुए
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.



