कोरबाछत्तीसगढ़

देखें वीडियो..बकरी के पास फंसा बकरा,मालकिन की पिटाई

कोरबा,कोरबी-चोटिया। कोरबी चौकी के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम सिरमिना (ललमटिया पारा) में सोमवार को गांव की ही आरती साहू सहित 5 लोगों ने मिलकर पार्वती साहू एवं उसके परिवार के साथ मारपीट किया। पहले बाहर में मारपीट किया और जब पार्वती घर में घुस गई तो घर से निकाल कर मारा-पीटा गया। विवाद का मुख्य कारण बकरा एवं बकरी है।
पार्वती की बकरी घर के सामने बंधी थी जिसके पास से गुजरते वक्त दूसरे पक्ष का बकरा रस्सी सहित फंस गया था।

देखकर पार्वती बकरा को निकालने के लिए गई और उसी वक्त बकरा के पालकों से विवाद हो गया। बकरा के पक्ष के 5 लोगों महिला,पति, 2 पुत्री और दामाद ने मिलकर मारपीट किया जिसका वीडियो वायरल है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत पर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button