featuredछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत भड़ेसर एवं नगर पंचायत नवागढ़ में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

नागरिकों की मांग एवं समस्याओं का सरल, सुगम एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – कलेक्टर

विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉलों का किया अवलोकन, नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ देने कहा

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि वितरित

 जांजगीर-चांपा 12 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पंचायत नवागढ़ के प्रगति क्लब एवं जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत भड़ेसर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़ेसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया एवं सभी नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए शत प्रतिशत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सुपोषण किट, ऋण पुस्तिका सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्रियों का वितरण किया गया। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में ग्राम पंचायत भड़ेसर में कुल 716 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 690 मांग एवं 26 शिकायत से संबंधित है। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि शासन का उद्देश्य आम जनता तक योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का सरल, सुगम एवं समयबद्ध निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निराकरण किया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि डीएपी खाद के बदले नैनों यूरिया के उपयोग हेतु प्रेरित करने कहा तथा किसानों की आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एग्रीस्टैक से संबंधित योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने कहा।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शिविरों के माध्यम से रोजगार एवं ऋण मेलों का आयोजन किया जाए तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने भी संबोधित किया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह,अमर सुलतानिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष शांता मनमोहन कश्यप सहित जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

13 मई को नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार अंतर्गत 13 मई को नगर पालिका जांजगीर-नैला के सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक में एवं जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत परसाही (नाला) के पू.मा.शाला परसाही में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त