जांजगीर चांपा 24 सितंबर 2024। कोर्ट कमिश्नर रविन्द्र शर्मा ने जांजगीर-चांपा जिले में समस्त ब्लैक स्पॉट, वे ब्रिज एवं अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया। जिले में स्टेट हाईवे व नेशनल हाईवे मिलाकर कुल 6 ब्लैक स्पॉट हैं, जिन पर चेतावनी संकेत बोर्ड, क्रंबल स्ट्रीक, स्पीड ब्रेकर, हजार्ड मार्कर, बैन्ड रोड मार्किंग रोड आदि की संख्या एवं लोकेशन की जानकारी ली। कोर्ट कमिश्नर ने ट्रैफिक प्रभारी से जिले में सड़क दुर्घटनाओं से घायल व मृतकों की संख्यात्मक जानकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। कोर्ट कमिश्नर ने मौके पर रोड से लगे ढाबे व होटल में मदिरापान के रोकथाम हेतु थाना प्रभारियों को समय-समय पर चेकिंग एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किये तथा तहसीलदार को रोड के अवैध कब्जा हटाने हेतु निर्देशित किये साथ ही ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग को सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर नियमित चेकिंग व कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किये। कोर्ट कमिश्नर के साथ निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू, ट्रैफिक प्रभारी प्रदीप जोशी, नेशनल हाईवे एसडीओ संजय दिवाकर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ के. के. सारल, अकलतरा तहसीलदार प्रियंका बंजारा एवं परिवहन उप निरीक्षक मनीषा बाजपेयी उपस्थित रहे।
Saturday, October 17
कोर्ट कमिश्नर रविन्द्र शर्मा ने जिले के ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.



