featuredछत्तीसगढ़

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी: फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। जांजगीर-चांपा पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है और आम नागरिकों से उसकी जानकारी साझा करने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, पीयूष जायसवाल (21 वर्ष), पिता पारेश्वर जायसवाल, निवासी ग्राम पोडीशकर, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा ने बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का लालच देकर बड़ी रकम निवेश कराई और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 87/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 34 तथा थाना चांपा में अपराध क्रमांक 152/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 111(1), 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया था, लेकिन उसके बाद से वह लगातार न्यायालय में अनुपस्थित है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना चांपा प्रकरण में स्थायी गिरफ्तारी वारंट तथा थाना बम्हनीडीह प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट जारी है। इसके अलावा बिलासपुर न्यायालय में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के मामले तथा कोरबा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 5341, 5340, 5339 और 5342 में भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं।

आरोपी के लगातार फरार रहने और न्यायालय में पेश नहीं होने के कारण गृह मंत्रालय के माध्यम से उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। अब देश के सभी एयरपोर्ट, बंदरगाहों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उसके आवागमन पर निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर – 94791-93199 अथवा थाना चांपा प्रभारी – 79874-60292 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button