
अमरकंटक जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी, छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी


बिलासपुर।रतनपुर–बेलगहना–गौरेला- पेंड्रा– अमरकंटक मार्ग पर ग्राम बांसाझाल के पास मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से यातायात बाधित हो गया है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचकर यातायात को जल्द से जल्द सामान्य कराने के लिए आवश्यक कार्य कर रहे हैं। हालांकि मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लगने की संभावना है।
छोटे वाहनों के लिए यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
यातायात पुलिस एवं प्रशासन ने असुविधा से बचने के लिए छोटे वाहनों एवं छोटी बसों को रतनपुर से बांसाझाल घटना स्थल से पहले दाहिनी ओर मुड़कर बारीडीह बस्ती होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से गौरेला-पेंड्रा जाने की सलाह दी है। यह मार्ग केवल छोटे वाहनों एवं छोटी बसों के लिए उपयुक्त बताया गया है।
इसके अलावा वाहन चालक रतनपुर शनिचरी चौक → जूना शहर → जोगीपुर चौक → अमाली → कंचनपुर → बेलगहना रोड का भी उपयोग कर सकते हैं।
वहीं एक अन्य विकल्प के रूप में रतनपुर → कोटा → बेलगहना → पेंड्रा मार्ग से आवागमन किया जा सकता है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि मार्ग की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक जोखिम न लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मौके पर दिए जा रहे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































