कोरबाछत्तीसगढ़

अविवादित नामांतरण, नक्शा बटांकन एवं अविवादित बंटवारा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण में प्रगति लाएँ – कलेक्टर अजीत वसंत

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित


कोरबा, 02 दिसंबर 2025/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण में तीव्र गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित मामलों का समय पर निराकरण राजस्व व्यवस्था की पारदर्शिता और सुगमता के लिए अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने बैठक में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, ई-कोर्ट प्रकरण सहित सभी प्रकार के राजस्व प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने अविवादित नामांतरण के लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि सभी तहसीलदार आगामी 15 दिनों के भीतर विशेष प्रयास कर प्रगति सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री वसंत ने नक्शा बटांकन और अविवादित बंटवारा से संबंधित प्रकरणों में भी पर्याप्त प्रगति लाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि 3 से 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए, ताकि नागरिकों को समयबद्ध समाधान उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने मसाहती ग्रामों के सर्वे एवं नक्शा प्रकाशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि नक्शा प्रकाशन के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने भू अभिलेख से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने और अद्यतन अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
भू अर्जन, व्यपवर्तन, डिजिटलीकरण और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
बैठक में कलेक्टर ने भू अर्जन, व्यपवर्तन, त्रुटि सुधार, डिजिटल सिग्नेचर, किसान किताब, आधार सीडिंग, स्वामित्व योजना तथा वन अधिकार पट्टा वितरण जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इन प्रकरणों के शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक में अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा  तन्मय खन्ना, प्रशिक्षु आईएएस  क्षितिज गुरभेले, सभी एसडीएम, भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान