छत्तीसगढ़

जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सुनाई अपनी समस्या

जनदर्शन में आज कुल 108 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 09 दिसम्बर 2024। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

आज जनदर्शन में तहसील तहसील मुख्यालय अकलतरा निवासी गजपति रोहिदास द्वारा खसरा नंबर में नाम सुधार कराने, ग्राम रसेड़ा निवासी हेतलता ओग्रे द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत कोल्हिादेवरी लीमभांठा निवासी संतोष दास महंत द्वारा सीमांकन कराने, ग्राम बुड़गहन निवासी सुशील कुमार लहरे द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत लाभ दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत बिरगहनी (च) निवासी सीमा साहू द्वारा पट्टा दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button