
कोरबा। मत्स्य संरक्षण अधिनियम के तहत घोषित प्रतिबंधित अवधि में अवैध मत्स्याखेट पर रोक लगाने के लिए मछली पालन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विभाग की विशेष टीम ने हसदेव बांगो जलाशय क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने जलाशय किनारे कुछ लोगों को गैर-कानूनी तरीके से ‘गरी’ के माध्यम से मछली पकड़ते हुए पाया। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उन्हें रोका और पूछताछ की।
पूछताछ में संबंधित व्यक्तियों ने बताया कि उन्हें वर्तमान में मत्स्याखेट पर लागू प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। इस पर अधिकारियों ने उन्हें मत्स्य संरक्षण के महत्व, प्रतिबंधित अवधि के नियमों और जलीय जीवों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित अवधि में किसी भी प्रकार का मत्स्याखेट पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह दंडनीय अपराध है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित अवधि के दौरान मछली पकड़ते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध मत्स्य अधिनियम के प्रावधानों के तहत जुर्माने सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मछली पालन विभाग ने आम नागरिकों एवं मछुआरों से अपील की है कि मानसून के दौरान लागू प्रतिबंधित अवधि का पूर्ण पालन करें, ताकि मछलियों के प्रजनन और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। विभाग ने कहा है कि अवैध मत्स्याखेट रोकने के लिए गश्त और औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































