featuredकॉर्पोरेटछत्तीसगढ़देश

एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

राजभाषा हिंदी के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने पर दिया गया जोर

उत्तरप्रदेश,बीजपुर, 25 जून। एनटीपीसी रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की प्रथम बैठक का आयोजन कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख  संजय असाटी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रमों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राजभाषा संबंधी विभिन्न मदों पर विचार-विमर्श करते हुए तिमाही प्रगति रिपोर्ट, हिंदी कार्यशालाओं के नियमित आयोजन, हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा समारोह के सफल आयोजन तथा हिंदी वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष  संजय असाटी ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रति प्रत्येक भारतीय का स्वाभाविक लगाव है और इसके संवर्धन एवं विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित वार्षिक कार्यक्रमों के अनुरूप सभी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने हिंदी को सरल एवं सहज भाषा बताते हुए दैनिक शासकीय और तकनीकी कार्यों में तकनीकी शब्दों के लिप्यंतरण के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही सभी विभागों से हिंदी को कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने परियोजना में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उसके व्यावहारिक उपयोग को बढ़ाने के लिए अनेक रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक की कार्यवाही का संचालन समिति के सदस्य- सचिव एवं प्रबंधक (राजभाषा) पवन कुमार मिश्र ने किया। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने राजभाषा हिंदी के विकास और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प दोहराया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button