featuredछत्तीसगढ़

दीदी के गोठ’ महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम : इंजी. सत्यलता आनंद मिरी

जिला पंचायत सभाकक्ष सहित ग्राम पंचायतों में सुना गया ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम

समूह की दीदीयों ने सुनाई अपने सफलता की कहानी अपनी जुबानी

जांजगीर-चांपा, 9 जुलाई 26। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित ‘दीदी के गोठ’ के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को विशेष एपिसोड का प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि ‘दीदी के गोठ’ महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं तथा ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्व सहायता समूहों की हमारी दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण,  स्वावलंबन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने संबंधी महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित किए गए। सामूहिक श्रवण के पश्चात स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा भी आयोजित की गई। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने अपनी सफलता की कहानियों के माध्यम से बताया कि समूह द्वारा आजीविका गतिविधियों से जुड़कर वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। महिलाओं ने बताया कि नियमित बचत, ऋण सुविधा एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि हुई है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने अन्य महिलाओं से भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इसके पश्चात उपस्थित दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लखपति दीदियों ने अपनी कहानी-अपनी जुबानी  के माध्यम से बताया कि वह समूह के माध्यम से आजीविका विकास कर परिवार को संबल और आत्मनिर्भरता तथा बच्चों को शिक्षा को बढ़ावा दे रही है । सभी ने  प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी और विभागीय मंत्री जी को बिहान योजना के संचालन के साथ ही साथ महतारी वंदन, विकसित भारत जी राम जी योजना तथा शौचालय व पीएम आवास योजना हेतु सहृदय धन्यवाद दिया है।
 जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में भी रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम को सुना गया। इसमें ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, नागरिको एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सुना।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button