featuredछत्तीसगढ़

बाकेल में डिजिटल क्रांति का आगाज : जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लोकार्पण

जगदलपुर, 8 मई 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में शुक्रवार को बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत बाकेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। यहाँ नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस केंद्र की स्थापना से अब बाकेल और आसपास के ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं, बैंकिंग कार्यों और सरकारी दस्तावेजों के लिए लंबी दूरी तय कर शहर जाने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष  संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत स्थानीय परंपराओं के साथ किया गया,जिसके पश्चात मुख्य अतिथि वेदवती कश्यप ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र न केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीणों के समय और धन की बचत करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत स्तर पर शुरू हुई यह सुविधा पारदर्शिता लाने और जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान ने भी ग्रामीणों को इस नई सुविधा की बधाई दी और केंद्र के संचालन के लाभों पर चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्राम विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया। उद्घाटन के साथ ही केंद्र में डिजिटल सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय