
बिलासपुर। तखतपुर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 15 लीटर वाले सोयाबीन तेल के 3 टीन और 5 लीटर क्षमता वाले 4 प्लास्टिक जरीकेन समेत करीब ₹11 हजार का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, तखतपुर निवासी परमीत सालुजा ने 7 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम जरौधा गुड़ी के पास स्थित उनकी किराना दुकान से अज्ञात चोरों ने महाकोष कंपनी के 15 लीटर वाले 3 टीन तेल, 5 लीटर वाले 4 जरीकेन, 5 किलो आशीर्वाद आटा, अन्य किराना सामान तथा गल्ले में रखी करीब ₹10 हजार नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹22,500 बताई गई।
मामले में अपराध दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान ग्राम जरौधा में छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कलेश्वर मेहर (21 वर्ष) एवं कुंदन धृतलहरे (21 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम जरौधा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर जब्त कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपी बंटी साहू और सुमित यादव फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक रामायण राजपूत, आरक्षक आशीष, हरिश यादव एवं संतोष पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































