featuredकोरबाछत्तीसगढ़

लेमरू, नकिया क्षेत्र में मौसम बदलने पर आई बीमारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राज और टीम ने देखी वास्तविक स्थिति

कोरबा। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के मौसम में वायरल डिजीज के साथ मलेरिया के चुनिंदा मामले प्रकाश में आए। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कोरबा के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक राज और उनकी टीम ने संबंधित क्षेत्र का विजिट किया और स्थिति की जानकारी ली।

खबर के अनुसार लेमरू, नकिया विमलता जैसे दूरस्थ क्षेत्र में बरसाती सीजन में संभावित कारणों के चलते मलेरिया के कुछ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों ने बुखार की शिकायत होने पर परीक्षण करना है। ब्लड टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि यह मामले मलेरिया के हैं। उक्तनुसार प्रभावितों को उपचार दिया जा रहा है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक राज ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में अपनी टीम के साथ स्थिति को देखा जा रहा है। जिन परिस्थितियों को मलेरिया के लिए जिम्मेदार माना जाता है, उन्हें ठीक करने की जरूरत है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल का उपयोग करने के साथ ही कहीं भी पानी का जमावड़ा ना होने की सलाह दी जा रही है। बीते वर्षों में मलेरिया की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया है। इसकी उपयोगिता की जानकारी भी इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग प्राप्त कर रहा है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि अगर मौसम के बदलने में समस्याएं हो रही है तो लोगों को इस बात को ध्यान में रखते हुए अपने व्यवहार को ठीक करना होगा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के द्वारा संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों का बेहतर सहयोग हो सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button