
बालिका वर्ग में विभूति ताम्रकार और बालक वर्ग में रितेश अब्बल
कोरबा, 29 अगस्त 2026। विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों के पालन की जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टोरेट सभागार में किया गया, जिसमें विभिन्न चरणों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इससे पहले 8 अगस्त को विद्यालय स्तर तथा 22 अगस्त को विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों और सुरक्षित आवागमन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विजुअल राउंड सहित विभिन्न चरणों के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान और जागरूकता की परख की गई।
बालिका वर्ग में विभूति प्रथम
बालिका वर्ग में सेजेस पाली की विभूति ताम्रकार ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेजेस कटघोरा की सौम्या जायसवाल द्वितीय तथा सेजेस बालको की सावित्री तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में रितेश ने मारी बाजी
बालक वर्ग में जवाली के रितेश अनंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंदरीपाली के जितेश ने द्वितीय तथा दाररुदखुद के खयेश ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीईओ ने कहा सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी
जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों के पालन तथा निर्धारित गति से वाहन चलाने को जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के माध्यम से बच्चों में सड़क सुरक्षा की आदत विकसित करना सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
जागरूक विद्यार्थी बन सकते हैं सड़क सुरक्षा के दूत
जिला नोडल अधिकारी फरहाना अली ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता केवल किसी एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। जागरूक विद्यार्थी सड़क सुरक्षा के प्रभावी दूत बनकर दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक वल्लभ वैष्णव, जिला परिवहन कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सतानंद जांगड़े, चंद्रेश दूबे एपीसी, पवन मानिकपुरी एपीसी, तन्नुत्रिया देवांगन, सपना द्विवेदी, सुमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीलम शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार और सजग नागरिक बनाना रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































