![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/10/img-20221009-wa01198554715662331263443.jpg)
जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न
35 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/10/img-20221009-wa01187268098848099379745-300x225.jpg)
कोरबा :- जिला टेबल टेनिस संघ कोरबा के तत्वाधान में दसवीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सीएसईबी दर्री के जूनियर क्लब में आयोजित किया गया जिसमें जिले भर से 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए जिला टेबल टेनिस संघ कोरबा के कोषाध्यक्ष डॉ मंजुला साहू एवं छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी की उपस्थिति में पुरस्कार का वितरण किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी सुरेश जयसवाल, लोकेश राठोर, लीला यादव, डीके गोस्वामी ,शौरभ सरकार ने किया।
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/10/img-20221009-wa01147822328820096538306-300x225.jpg)
इनका हुआ चयन
आरूष गुप्ता, वरुण कुमार शर्मा,ऋषिता गोस्वामी, सोनिया पटेल,फ्सेर्यष चंद्राकर, दीपांकर पांडे, नीरज बिष्ट ,मोहम्मद शाकिर , सौर्य यादव ,सुरेश जायसवालl
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/10/img-20221009-wa01176098365096180878147-300x225.jpg)
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/10/img-20221009-wa0115519731991316780007-300x225.jpg)
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/10/img-20221009-wa01164738515125514879048-300x225.jpg)