कोरबाछत्तीसगढ़

बुधवारी बाजार में गदंगी फैलाने वाले सब्जी व्यवसायियों पर लगा 13 हजार रू. का अर्थदण्ड

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा विगत दिनों बाजार का भ्रमण कर गदंगी न फैलाने की दी गई थी हिदायत, फिर भी आदत में सुधार नहीं किया, एक्शन टीम ने की कार्यवाही

कोरबा 10 जुलाई 2025। शहर के बुधवारी सब्जी फल बाजार में गदंगी फैलाने, दुकानों से निकले कचरे को डस्टबिन में न रखने पर आज निगम की एक्शन टीम ने कार्यवाही करते हुए संबंधित सब्जी फल व्यवसायियों पर 13000 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया, टीम ने संबंधितों को कड़ी हिदायत दी कि दुकानों में डस्टबिन रखें, दुकान से उत्सर्जित कचरा डस्टबिन में डालें, बाजार में गदंगी न फैलाएं, अन्यथा और अधिक कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय प्रतिदिन शहर का भ्रमण कर जनसमस्याओं का जायजा लेने व उनका निराकरण करने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखकर शहर को साफ-सुथरा रखने, सफाई व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव लाने व सफाई के प्रति लोगों की आदतों में सुधार लाने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं, किन्तु बार-बार समझाईश दिए जाने के बावजूद कतिपय लोगों द्वारा सड़क, नाली, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में गदंगी फेकी जा रही है, इससे एक ओर जहॉं निगम के भरसक प्रयासों के बावजूद सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है, वहीं शहर को साफ -सुथरा रखने के आयुक्त श्री पाण्डेय की कोशिशों में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। अभी कुछ दिन पहले अपने नियमित शहर भ्रमण की कड़ी में आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों की टीम के साथ बुधवारी सब्जी बाजार का सघन रूप से निरीक्षण किया था, उन्होने वहॉं पर व्यवसाय संचालन करने वाले थोक व फुटकर सब्जी विक्रेताओं को समझाईश दी थी कि वे बाजार को स्वच्छ, साफ रखें, अपने प्रतिष्ठानों दुकानों में बड़ी साईज के डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें, उत्सर्जित कचरे को इन्हीं डस्टबिन में संग्रहित करें, बाजार में गंदगी न फैलाएं, किन्तु इसके बावजूद कतिपय सब्जी फल व्यवसायियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है तथा उनके द्वारा कचरे को बिखेरा जा रहा है, गंदगी फैलाई जा रही है। आज निगम की एक्शन टीम ने कार्यवाही करते हुए 19 विक्रेताओं पर 13000 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया।

इन पर लगाया गया अर्थदण्ड

एक्शन टीम ने गंदगी फैलाने वाले जिन व्यवसायियों पर अर्थदण्ड लगाया, उनमें उमेश गुप्ता फल दुकान, रवि कृपलानी, बीरबल टमाटर वाला, सर्वमंगला फु्रट, संतोष कुमार, जेठालाल एण्ड सन्स, प्रिंस सब्जी दुकान, देवेन्द्र कुमार लहरे, रमेश कुमार साहू, दीपक कुमार, शिव आलू दुकान, कर्मवीर, विक्की सोनी फल दुकान, महेश केशरवानी, सुमन्त मिश्रा भुट्टा ठेला, पूनम महेश केशरवानी, प्रदीप कुमार, मोनू निषाद, दया शुक्ला आदि फुटकर व थोक व्यवसायी शामिल है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Big..Breaking… फिर टूटा CSEB का राखड़ बांध,एक की मौत featured मंत्री  श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने कोरबा रायफल शूटिंग रेंज का किया शुभारंभ featured एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 128 लोगों को चेहरे पर लौटाई मुस्कान featured छत्तीसगढ़ में लू का असर तेज,आगे और बढ़ेगी गर्मी- विशेषज्ञों की चेतावनी और संतुलित खानपान की सलाह  featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण featured जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली