
जांजगीर-चांपा, 26 जून। पुलिस की संवेदनशील और जनसेवा आधारित कार्यशैली का एक प्रेरणादायक उदाहरण चांपा नगर में देखने को मिला, जहां थाना चांपा में पदस्थ प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक (पीएसआई) रुकसाना बानो ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की सहायता कर लोगों का दिल जीत लिया।
जानकारी के अनुसार, 25 जून की रात्रि लगभग 8 बजे प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक रुकसाना बानो चांपा टाउन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान उनकी नजर बैरियर चौक के पास खड़ी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो सड़क पर अत्यधिक भीड़भाड़ और शारीरिक कमजोरी के कारण सड़क पार करने में असमर्थ थी।
स्थिति को समझते हुए महिला अधिकारी तत्काल बुजुर्ग महिला के पास पहुंचीं और उनका हाथ थामकर सावधानीपूर्वक सड़क पार कराई। सुरक्षित रूप से सड़क पार होने के बाद बुजुर्ग महिला ने राहत महसूस की और महिला अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की सहायता कर मानवीय मूल्यों को भी सशक्त करना है।
प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक रुकसाना बानो की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। उनकी यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश भी देती है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































