
जांजगीर-चांपा, 26 जून। नशामुक्त समाज और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश देने वाली एक साहसी युवती को जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष सम्मान प्रदान किया है। थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा की युवती ने अपने विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर साहसिक निर्णय लेते हुए पूरी बारात को वापस लौटा दिया था। उनके इस फैसले की क्षेत्रभर में सराहना हुई थी।

युवती के साहस और आत्मसम्मान की भावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया। साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव और पारिवारिक विवादों के समाधान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर का महिला काउंसलर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवती का यह कदम नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश है और यह समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों, सम्मान और आत्मगौरव के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के दबाव में गलत समझौता नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
युवती के इस साहसिक निर्णय को महिला सम्मान, आत्मविश्वास और नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दिया गया यह सम्मान समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































