कोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय कोरबा द्वारा बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग का निरीक्षण कर किया गया निर्देशित


कोरबा।बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग का निरीक्षण छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय कोरबा द्वारा दिनांक 01/10/2024 को किया गया। निरीक्षण दौरान उक्त मार्ग पर जगह-जगह पर फ्लाई ऐश गिरा होना पाया गया। लेख है कि पूर्व में भी फ्लाई ऐश का नियमानुसार परिवहन करने हेतु समय-समय पर निर्देश दिये गये थे तथा उल्लंघन की स्थिति पाये जाने पर पर्यावरणीय क्षतिपूति भी अधिरोपित की गई थी। उपरोक्त कार्यवाही किये जाने के बाद भी लगातार उल्लंघन की स्थिति निरीक्षण दौरान पायी जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि मंडल के निर्देशों एवं परिवहन हेतु जारी एस.ओ.पी. का पालन नहीं किया जा रहा है, जो कि अत्यंत आपत्तिजनक है । अतः तत्संबंध में निर्देशित है कि उक्त सड़क मार्ग पर तत्काल प्रभाव से 03 दिवस तक 4 अक्टूबर तक बजरंग चौक बालको से बरबसपुर तक फ्लाई ऐश का परिवहन किये जाने में रोक लगाई जाती है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि उक्त मार्ग से 03 दिवस के भीतर फ्लाई ऐश हटा लिये जाने के पश्चात ही परिवहन बहाल करने पर पुर्नविचार किया जावेगा। ध्यान रहे कि उल्लंघन की स्थिति पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु मंडल स्वतंत्र होगा। फ्लाई ऐश का परिवहन दिनांक 02.10.2024 से 04.10.2024 तक नहीं करने के संबंध में पत्र (DSPM, NTPC, HTPS, Balco) को प्रेषित किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button