featuredछत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों का लिया जायजा

लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश


आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ’संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत हुआ जनसंवाद

अम्बिकापुर 14 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत करजी और जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का  दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की  और निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने ग्राम पंचायत करजी में निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनवाड़ी भवन की प्रगति का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने को निर्देशित किया। वहीं उन्होंने सीएससी सेंटर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी गतिविधि का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर शेष आवासों को जल्द पूरा करने हेतु प्रोत्साहित किया।

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई के निर्देश
लखनपुर जनपद के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल बेलखरिखा में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए। वहां कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव लालसाय की अनाधिकृत अनुपस्थिति और असंतोषजनक कार्यशैली पाए जाने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और आमजन की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने पर कार्यवाही  की जाएगी।

संपूर्णता अभियान 2.0 और जनसंवाद
जिला पंचायत सीईओ  विनय अग्रवाल ने बेलखरिखा में वर्षों से अपूर्ण कार्यों की जांच कराकर उन्हें 15 दिवस के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में संबंधित सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध आरआरसी जारी करने की निर्देश दिए। साथ ही अधूरे प्रधानमंत्री आवासों को मई माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को निर्देशित किया। बेलखरिखा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के तहत संचालित ’संपूर्णता अभियान 2.0’ (28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026) की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। सीईओ ने विभिन्न स्वास्थ्य और पोषण सूचकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने हेतु ग्रामीणों और मितानिनों को प्रेरित किया।

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने दो आंगनवाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य और एक नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए आश्वस्त किया। जल संरक्षण की दिशा में मनरेगा के माध्यम से किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग गांव के समग्र विकास के लिए करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, उप-अभियंता, सरपंच, पंच एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा